EMI पटाने 900 कट्टा धान से भरा ट्रक चुराया ट्रक मालिक ने 3 साथियों संग मिलकर चोरी की सभी आरोपी गिरफ्तार..

Share Now

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के मालीघोरी क्षेत्र से 900 कट्टा धान से भरे ट्रक की चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। ट्रक की किश्त (ईएमआई) नहीं चुका पाने के आर्थिक दबाव में ट्रक मालिक ने ही अपने 3 साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात की थी।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर 179 कट्टा धान, घटना में प्रयुक्त ट्रक और बाइक बरामद कर लिया है। दरअसल आरोपियों ने ट्रक चोरी से पहले 2 दिन रेकी भी की थी। आरोपी ने स्वीकार किया है कि फाइनेंस कंपनी का दबाव बढ़ रहा था। इसलिए उसने चोरी की।

16 जनवरी को दर्ज हुआ था मामला

16 जनवरी 2026 को ट्रक (क्रमांक CG 08 AV 1711) जिसमें 900 कट्टा धान लदा था, ग्राम मालीघोरी से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ले जाया गया और दमकसा बड़भूम में छोड़ दिया गया। ट्रक से 280 कट्टा शासकीय धान गायब पाया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *