
शांति नगर और गुरु घासीदास नगर फुटबॉल मैदान, हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट मैदान, जवाहर नगर स्पोर्टस काम्पलेक्स आने वाले कुछ माह बाद प्राइवेट हाथों में चला जाएगा। निगम इन खेल मैदानों के देख-रेख और संचालन की जिम्मेदारी खेल से जुड़ी एजेंसियों को देने वाला है। इसके लिए निगम प्रशासन ने रुचि की अभिव्यक्ति के तहत निविदा जारी कर दी है।
इसके साथ ही नगर निगम भिलाई दुर्ग जिले का पहला ऐसा निगम बन गया है। है। जो जो मेट्रो सिटी की तरह अपने खेल मैदानों को प्राइवेट हाथों में सौंप रहा है। कोलकाता जैसे कई बड़े शहरों में खेल मैदानों का नियमिति देख-रेख और मेंटेनस, खेल आयोजन हो रहा है।

इन सब के लिए वहां की निकाय इसी तरह प्राइवेट हाथों में सौंप देती है। इसी तरह अब भिलाई में भी योजना बनाई गई है। निविदा में भाग लेने और इन चारों खेल मैदान में से जिस किसी को भी लेना चाहते है, उन एजेंसी को निगम में आवेदन करना होगा। 3 लिफाफा पद्धति के तहत 12 मार्च तक आवेदन करना होगा। आवेदन सिर्फ रजिस्ट्री डाक व स्पीड पोस्ट से ही स्वीकार किया जाएगा। इस निविदा में भाग लेने के लिए एजेंसी को 1500 का डीडी निविदा शुल्क देना होगा। साथ ही धरोहर राशि 2 लाख रुपए किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक का एफडीआर के रूप में जमा करना होगा। 13 मार्च को सुबह 11 बजे आवेदन खोला जाएगा। दस्तावेज की जांच की जाएगी। फिर आफर रेट खोला जाएगा।


5 साल के लिए ठेके पर देने की योजना
निगम अपने इन चारों खेल मैदान को 5 साल के लिए देने की योजना बनाई है। जो भी एजेंसी खेल मैदान का ठेका लेगा, उन्हें पूरी तरह से खेल मैदान का संचालन और देख-रेख करना होगा। बिजली बिल भी जमा करना है। सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं जैसे शौचालय, पानी, साफ-सफाई के अलावा खेल सुविधा भी देनी होगी।
विधिति निविदा जारी की गई है
में भाग विधिवत निविदा जारी कर दी गई है गई है। निविदा में लेने वाले आफर दाताओं को निगम की वेबसाइट पर पूरी जानकारी मिल जाएगी। 25 नियम शर्त बनाए है, जिसका पालन एजेंसी को करना होगा।




