रायपुर के श्मशान घाट में सनसनी… चिता से सिर गायब, लावारिस बाइक और तांत्रिक सामग्री मिलने से बढ़ा रहस्य..

Share Now

मामले को और संदिग्ध तब माना गया जब चिता स्थल के पास नींबू, सिंदूर और कथित तांत्रिक क्रियाओं में प्रयुक्त होने वाली अन्य सामग्री पड़ी मिली। इसके चलते तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

RAIPUR NEWS. राजधानी के जरवाय श्मशान घाट से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। अंतिम संस्कार के बाद अस्थि-संग्रह के लिए पहुंचे परिजनों को चिता स्थल पर शव का सिर नहीं मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, जरवाय निवासी शेखर यादव का हाल ही में अंतिम संस्कार किया गया था। जब परिजन निर्धारित समय पर अस्थियां एकत्र करने श्मशान घाट पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि चिता पर शव का सिर मौजूद नहीं है। इस अप्रत्याशित स्थिति को देखकर परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध रह गए।

मामले को और संदिग्ध तब माना गया जब चिता स्थल के पास नींबू, सिंदूर और कथित तांत्रिक क्रियाओं में प्रयुक्त होने वाली अन्य सामग्री पड़ी मिली। इसके चलते तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

श्मशान परिसर में एक लावारिस बाइक भी बरामद हुई है, जिसने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *