ACB की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण से रिश्वत लेते SI-ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला…

Share Now

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर की टीम ने पुलिस विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मर्ग जांच के दौरान एक ग्रामीण को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 25 हजार रुपये की रिश्वत ली जा रही थी। पहले से सुनियोजित ट्रैप कार्रवाई में दोनों को दबोच लिया गया।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला कोरिया जिले की बचरापोड़ी पुलिस चौकी का है। यहां चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव पदस्थ हैं। दोनों ने सत्येंद्र प्रजापति नामक ग्रामीण को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदेबाजी कर 25 हजार रुपये में रकम तय की गई थी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *