पंडरी में चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार..

Share Now

रायपुर | पंडरी थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चाकू जब्त कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।

मुखबिर सूचना पर पहुंची पुलिस टीम
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध रूप से चाकू लेकर घूमने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 26 फरवरी 2026 को थाना पंडरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि माल धक्का रोड कांपा बस्ती तथा अरोरा धर्मकांटा कांपा क्षेत्र में दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में बैठे हुए हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस की दो अलग-अलग टीमों को मौके पर भेजा गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *