BY : Pranjal Yadav




रायगढ़। रायगढ़ में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन में फंसकर ड्रायवर जिंदा जल गया। वहीं दूसरे चालक की पुष्टि आग बुझने के बाद हो सकती है। फिलहाल मौके पर पुलिस और दमकल की टीम आग को बुझाने में लगी हुई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर तकरीबन 1 बजे घरघोड़ा से कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला के पास एक तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई।