
जिला दुर्ग पुलिस द्वारा होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु किया गया है, व्यापक सुरक्षा प्रबंध

● *शहर एवं नगर के अंदरूनी इलाकों, गलियों एवं बस्तियों में भी सतत् निगरानी रखने एवं सुरक्षा प्रबंध हेतु 30 बाज मोटरसाइकिल पार्टी का निर्माण किया गया है*
● *पुलिस की 73 पेट्रोलिंग पार्टियों का निर्णय कर क्षेत्र अंतर्गत किया जा रहा है, लगातार पेट्रोलिंग*
● *संपूर्ण जिले को 10 अनुविभाग में विभाजित कर की जा रही है आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यवाही*
● *संपूर्ण जिले में होली पर्व पर शांति व्यवस्था एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध हेतु लगभग 900 की संख्या में लगाया गया है पुलिस बल*


● *संपूर्ण जिले में 139 महत्वपूर्ण स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध हेतु लगाया गया है, फिक्स प्वाईंट*
● *जिले के 25 महत्वपूर्ण स्थानों में नाकाबंदी पाइंट लगाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के विरुद्ध की जाएगी कड़ी कार्रवाई*
● *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध बनाए रखने के संबंध में निर्देश देते हुए ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को दिनांक 2 फरवरी को प्रातः कण्ट्रोल रूम मे 12:00 बजे ब्रीफिंग*
● *होली पर्व पर शांति, सद्भाव एवं सुरक्षा प्रबंध बनाए रखने हेतु जिले के समस्त थाना चैकी में शांति समिति की आयोजित की गई बैठक*
● *होली पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु* *दुर्ग-भिलाई में 2 फरवरी को 2बजे फ्लैग मार्च**
दिनांक 02.03.2026 को होलिका दहन एवं 04.03.2026 को रंग गुलाल होली का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान जिला दुर्ग पुलिस द्वारा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर सुरक्षा प्रबंध आदेशित किया गया है, जिसके तहत संपूर्ण जिले को 10 अनुविभाग में विभाजित किया गया है। जिसमें शहरी क्षेत्र के लिए प्रभारी अति0 पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग के मार्गदर्षन में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देषन में थाना दुर्ग, मोहननगर, पद्मनाभपुर/अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देषन में थाना पुलगांव, चैकी अंजोरा, नगपुरा, जेवरासिरसा/उप पुलिस अधीक्षक एसजेपीयू के निर्देषन में थाना भिलाईनगर, भिलाईभट्ठी, नेवई /नगर पुलिस अधीक्षक भिलाईनगर के निर्देषन में थाना सुपेला, वैषालीनगर चैकी स्मृतिनगर/नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के निर्देषन में छावनी, खुर्सीपार, जामुल/ उप पुलिस अधीक्षक क्राईम के निर्देषन में थाना पुरानीभिलाई, कुम्हारी/अति0 पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू के मार्गदर्षन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन के निर्देषन में थाना पाटन, रानीतराई, जामगांव-आर, अमलेष्वर/ उप पुलिस अधीक्षक जिविषा के निर्देषन में थाना अण्डा, उतई, चैकी मचांदुर / पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा के निर्देषन में थाना धमधा, बोरी, चैकी लिटिया सेमरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक के निर्देषन में थाना नंदिनी की सुरक्षा प्रबंध किया जा रहा है।
साथ ही पूरे जिले में होली पर्व के दौरान शराब पीकर वाहन चलाये जाने एवं हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी चलाने/बैठने वाले वाहनों की जप्ती की कार्यवाही, नबालिकों द्वारा दो पहिया एवं चार पहिया वाहन जप्ती की कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग एवं जप्ती/कार्यवाही एवं अवैध हथियारों का परिवहन करने वाले व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग एवं जप्ती कार्यवाही/चेकिंग के लिए अति0 पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्षन पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में 25 महत्वपूर्ण स्थान में नाकाबंदी चेकिंग पाइंट लगाया गया है। इसके अतिरिक्त संपूर्ण जिले में पुलिस की 73 पेट्रोलिंग पार्टियों का निर्माण किया गया है, लगातार पेट्रोलिंग कर सुरक्षा प्रबंध किया जा रहा है।
होली पर्व में शहर एवं नगर के अंदरूनी इलाकों, गलियों एवं बस्तियों में भी सतत् निगरानी रखने एवं सुरक्षा प्रबंध हेतु 30 बाज मोटरसाइकिल पार्टी का निर्माण किया गया है। बाज पार्टी द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र की अंदरूनी गलियों, चैक चैराहों में भी लगातार बाइक पेट्रोलिंग का समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित की जावेगी।। जिले में आवश्यक सुरक्षा प्रबंध बनाए रखने एवं लगातार चेकिंग अभियान हेतु 139 महत्वपूर्ण स्थानों का चिन्हांकन कर फिक्स प्वाईंट के रूप में पुलिस बल लगाया गया है। इस दौरान संपूर्ण जिले में होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था एवं समुचित यातायात व्यवस्था हेतु लगभग 900 का पुलिस बल विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों में लगाया गया है। होली पर्व के पूर्व पुलिस बल द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चैकी में शांति समिति की बैठक भी आयोजित की गई है, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ एवं सम्माननीय नागरिक गण, सर्व समाज प्रमुखों, ग्राम सरपंच, कोटवार की उपस्थिति में होली पर्व में आपसी समन्वय स्थापित कर, सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्णय लिया गया है।
दिनांक 02.03.2026 को 12.00 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कंट्रोल रूम में होली पर्व सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे सुरक्षा बल को आवश्यक सुरक्षा प्रबंध बनाए रखने के संबंध में निर्देशित करते हुए ब्रीफिंग किया जावेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि होली पर्व के दौरान शांति, सद्भाव, आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, दुर्ग पुलिस द्वारा आप सबसे अपील होली पर्व में शांति एवं सुरक्षा प्रबंध बनाए रखने हेतु पुलिस बल का सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को *112***9479192099*पर सूचित करें।