
अमेरिका-इजराइल का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हवाई हमला जारी है। इस बीच यूनाइटेड अरब अमीरात प्रशासन ने बताया कि अबू धाबी में ईरान के हमले से एक भारतीय घायल हो गया है।
यूएई में भारतीय दूतावास ने बताया है कि उन्हें भारतीय नागरिक के घायल होने की जानकारी है। वे भारतीय नागरिक के संपर्क में हैं और वह अभी खतरे से बाहर हैं। हम हर संभव मदद कर रहे हैं।


आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद भारत के कई शहरों में प्रदर्शन शुरू हो गए। कश्मीर के श्रीनगर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, संभल, बिहार के पटना और अन्य राज्यों से भी प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आईं। नई दिल्ली में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी शिया मुसलमानों ने मातम मनाया
