बिलासपुर में खामेनेई की मौत पर जश्न, मिठाइयां बांटी…

Share Now

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हिंदू संगठन के नेता ठाकुर राम सिंह पर ईरान के सुप्रीम लीडर आयत उल्लाह अली खामेनेई की मौत पर जश्न मनाने और मिठाइयां बांटने का आरोप लगा है। राम सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर मुसलमानों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें देशद्रोही बताया।

यह पोस्ट सामने आने के बाद मुस्लिम समाज में नाराजगी है। बड़ी संख्या में समाज के लोग थाने पहुंचे और ठाकुर राम सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुस्लिम समाज की शिकायत पर पुलिस ने ठाकुर राम सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *