


भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी उत्साह है। राजधानी रायपुर में क्रिकेट फैंस ने भारत की जीत के लिए हवन-पूजन किया।
8 मार्च को खम्हारडीह थाना स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर में युवकों ने बैट लेकर भगवान शिव की अराधना की। हवन कर भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही क्रिकेट प्रेमी आज के दिन को खास सेलिब्रेट करने के कई इंतजाम किए हैं।
रायपुर के छत्तीसगढ़ क्लब में बड़े प्रोजेक्टर लगाए गए हैं। कोरबा के अप्पू गार्डन में मैच देखने और लाइव ढोल परफॉरमेंस का आयोजन किया गया है। दुर्ग के शांति नगर दशहरा मैदान में लाइव प्रोजक्टर में मैच देखा जाएगा
