नाबालिग ने दोस्तों संग रची खुद के अपहरण की साजिश म्यूल अकाउंट की खरीदी-बिक्री करता था, खाता नहीं बिकने पर बनाई झूठी कहानी, 2 गिरफ्तार…

Share Now

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग के झूठे अपहरण की शिकायत से म्यूल खाता सौदों के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। नाबालिग ने पहले अपने अपहरण की झूठी कहानी बनाकर परिजनों से पैसे मांगे। उसने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उससे 3 लाख रुपए की मांग की है।

बाद में बातचीत के दौरान रकम घटकर 50 हजार रुपए तक पहुंच गई। इस कॉल के बाद उसके भाई आशीष ठाकुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। कुछ समय बाद नाबालिग ने दोबारा फोन कर कहा कि अपहरणकर्ता उसे छोड़ चुके हैं। हालांकि, पुलिस को पूरे मामले पर संदेह हुआ।

पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग म्यूल खाता खरीदने-बेचने का काम करता था। इस बार वह म्यूल खाता बेचने धनबाद गया था। पुलिस ने मामले में धनबाद तथा झारसुगुड़ा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *