बेमेतरा-बालोद जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…

Share Now

छत्तीसगढ़ के बालोद जिला कोर्ट के बाद बेमेतरा कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। न्यायालय के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश मिलने के बाद कैंपस खाली कराया गया। पुलिस ने इलाके को घेरकर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड से जांच शुरू कर दी है, वहीं साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले का पता लगा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

वहीं बालोद कोर्ट में बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया। बम स्क्वायड की टीम जांच कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया और वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया गया। इसके साथ ही कोर्ट के आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।

इससे पहले 24 फरवरी को बिलासपुर हाईकोर्ट और बलौदाबाजार जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई- मेल मिला था। सुबह इस मैसेज में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी

बालोद जिला-सत्र न्यायालय के मेल पर धमकी भरा मैसेज

दरअसल, सोमवार सुबह 11 बजे जिला-सत्र न्यायालय के मेल पर धमकी भरा मैसेज आया। इसके बाद फौरन मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों की दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बस और अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। साथ ही कोर्ट के आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई। करीब 12 बजे बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की जांच शुरू की गई।


Share Now