
डॉ प्रांजल यादव : छत्तीसगढ़ के मोहला, मानपुर-अंबागढ़, चौकी जिले में दो- दो टाइगर की आमद देखने को मिली है। औधी क्षेत्र के नवागढ़ घोटिया कक्ष क्रमांक के 1080 में टाइगर के द्वारा एक बछिया के शिकार किए जाने और ट्रैक कैमरा में कैद होने के सिलसिले के बीच बीते 27 फरवरी से एक और बाघ की चहलकदमी और शिकार कि वारदात सामने आई है। औधी क्षेत्र में बीते 3 महीनों के भीतर दो-दो शेर के चहलकदमी की पुष्टि के साथ डीएफओ दिनेश पटेल के निर्देश में शेरो से आम ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल के राजा को सुरक्षित विचरण के लिए फॉरेस्ट अमला फरमान जारी किया है।

