बड़े भाई से कहासुनी बहन ने लगाई फांसी..

Share Now

बड़े भाई के साथ कहासुनी होने पर चौथी की छात्रा बहन ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जामुल थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह ने बताया कि गणेश नगर वार्ड 5 जामुल निवासी गुरप्रीत कौर उर्फ खुशी 10 वर्ष अपने बड़े भाई 17 वर्ष के साथ किसी बात को लेकर काहसुनी गुरुवार की शाम को हो गई। आक्रोश में आकर खुशी अपने कमरे में भागकर अपनी चुन्नी को फांसी का फंदा बनाकर झूल गई।

इधर बड़ा भाई आराम से खाना निकालकर टीवी देखते हुए खा रहा था। भाई ने जब आवाज लगाया लेकिन खुशी की तरह से कोई हलचल नहीं होने पर दौड़ते हुए कमरे की ओर गया। जहां खुर्सी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजन व आसपास के लोगों की मदद से फंदे से खुशी को उतारकर अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका स्वामी आत्मानंद स्कूल जामुल की छात्रा थी। उसके पिता वाहन चालक और मां ब्यूटी पार्लर में काम करती है। दोनों ही घटना के समय घर पर नहीं थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के समय बच्ची अपने भाई के साथ थी। तभी किसी बात को लेकर भाई से कहासुनी हो गया था। कहासुनी को लेकर बहन नाराज और दुखी हो गई। फिर छात्रा ने कमरे को अंदर से बंद कर टेबल लगाकर चुनरी के सहारे पंखे से फांसी लगा ली


Share Now