
तमनार (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नशे के सौदागरों केखिलाफ पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमाघाट में बड़े पैमाने पर की जा रही अफीम की खेती का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम और पौधे जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो यहां छिपकर इस अवैध कारोबार को अंजा रहा था …

खेतों के बीच लहलहा रही थी ‘काली कमाई’
एसपी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तमनार के सुदूर इलाके आमाघाट में अन्य फसलों की आड़ में प्रतिबंधित अफीम की खेती की जा रही है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस की संयुक्त टीम ने कल रात इलाके में छापेमारी की। मौके पर भारी मात्रा में अफीम के पौधे और तैयार नशीला पदार्थ बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई है।