भिलाई: भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक देवेंद्र यादव ने आज सेक्टर 5 स्थित अपने कार्यालय में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनमानस के साथ-साथ दुर्ग जिला यादव समाज के बड़ी संख्या में आए पुरुष महिला सामाजिक लोगों से उन्होंने विस्तार से चर्चा की. यादव समाज को हर संभव सहयोग एवं मदद का आश्वासन युवा विधायक ने दिया.

Chhattisgarh Time से चर्चा करते हुए युवा विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि भिलाई बचाओ आंदोलन वह भिलाई की बसाहट को बचाने के लिए 22 मार्च 2026 जिला कांग्रेस कमेटी, ट्रेड यूनियन, बीएसपी की तमाम यूनियन एवं हाउस लीज संघर्ष समिति, श्रमिक यूनियन मिलकर बीएसपी प्रबंधन को जगाने के लिए सिविक सेंटर बेरोजगार चौक से सेक्टर 4 चौक तक पैदल मौन पदयात्रा निकालने जा रहे हैं. अपनी विधानसभा के हर सेक्टर में मैंने दौरा किया है, लोगों की समस्याओं को जाना और समझा है. हम बीएसपी प्रबंधन को संदेश एवं जागरूकता के लिए यह मौन पदयात्रा करने जा रहे हैं. चूंकि बीएसपी प्रबंधन हमारी बातों एवं मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रहा है.
