ईरान बोला-भारतीय बच्चों का गुल्लक दान करना कभी नहीं भूलेंगे: ये प्यार भरा तोहफा; मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया लिखकर इजराइल पर दागीं

Share Now

ईरान ने भारतीय बच्चों के गुल्लक दान करने पर भावुक प्रतिक्रिया दी है। भारत में ईरान के दूतावास ने कहा कि इस मदद को वह कभी नहीं भूलेंगे।

दूतावास ने कहा कि भारतीय बच्चों का अपनी गुल्लक दान करना ‘प्यार भरा तोहफा’ है, जिसे कभी नहीं भुलाया जाएगा। दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा कि छोटे-छोटे बच्चों ने अपने छोटे हाथों से जो मदद दी, वह बेहद खास है और दोनों देशों के रिश्तों की गहराई को दिखाती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर समेत कई जगहों पर बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर ईरान के लिए पैसे दान किए। ईरान दूतावास ने कहा कि यह दया और समर्थन उनके लिए बेहद मायने रखता है और इसे हमेशा याद रखा जाएगा।

इसी बीच, ईरान ने इजराइल पर दागी गई मिसाइलों पर थैंक यू इंडिया लिखकर आभार जताया। ईरानी सेना के मुताबिक यह संदेश उन देशों के लिए बताया गया जिन्होंने ईरान के प्रति समर्थन दिखाया है।


Share Now