महिला बोली-IPS डांगी न्यूड होकर करते थे VIDEO कॉल: पत्नी अलग सेवा करवाती, 1 ट्रांसफर का डेढ़ लाख लेते, इसी से करोड़ों की प्रॉपटी बनाई

Share Now

छत्तीसगढ़ के सीनियर IPS रतनलाल डांगी को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी बीच डांगी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला का इंटरव्यू वायरल हुआ है, जिसमें महिला ने दावा किया है कि डांगी उसे न्यूड होकर वीडियो कॉल करते थे ट्रांसफर की धमकी देते थे।

महिला ने यह भी कहा कि डांगी की पत्नी भी सेवा करने कहती थी। साथ ही कहा कि अफसर 1 ट्रांसफर का डेढ़ लाख लेते थे, उन्होंने इसी से करोड़ों की प्रॉपटी बनाई।

इन सब आरोपों के बीच कांग्रेस ने एक चैट्स की स्क्रीनशॉट अपलोड करते हुए सरकार पर सवाल उठाए हैं। वायरल चैट्स में एक अफसर का नाम लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए संपर्क की बात कही गई है।

यौन शोषण और भ्रष्टाचार के आरोप

वायरल वीडियो में शिकायतकर्ता महिला ने आईजी रतनलाल डांगी पर सिर्फ यौन शोषण ही नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि कई पुलिसकर्मियों के पैसे उसके जरिए या सीधे डांगी तक पहुंचाए गए।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर चैट वायरल किया

इस पूरे मामले के बीच कांग्रेस नेता धनंजय ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक चैट का स्क्रीनशॉट अपलोड कर सरकार पर सवाल उठाए हैं। वायरल चैट्स में एक अफसर का नाम लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए संपर्क की बात कही गई थी।


Share Now