जेल वार्ड में कैदी को स्पेशल ट्रीटमेंट, VIDEO देखे..

Share Now

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर सेंट्रल जेल के कैदी को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में कैदी के परिजनों को आने-जाने और साथ रहने की छूट भी थी, जिसका वीडियो सामने आया है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद जेल सुपरिटेंडेंट अक्षय सिंह राजपूत जेल वार्ड पहुंचे। जांच में वार्ड का ताला खुला पाया गया। नियमों के उल्लंघन पर 2 जेल प्रहरी जयप्रकाश कुजूर और लोकनाथ निषाद को सस्पेंड कर दिया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ जेल से कैदी गुरुबख्श सिंह (61) को सेंट्रल जेल अंबिकापुर शिफ्ट किया गया था। उस पर हत्या के प्रयास का आरोप है। सेंट्रल जेल अंबिकापुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि कैदी गंभीर रूप से बीमार है। उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

डॉक्टरों की ओर से जारी किए गए मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर जेल सुपरिटेंडेंट ने कैदी के परिजनों को अटेंडेंट के तौर पर जेल वार्ड में परमानेंट आने-जाने और कैदी के साथ रहने की अनुमति दे दी।

जेल में मिल रही थी हर सुविधा

डॉक्टरों और जेल प्रबंधन से मिली स्पेशल छूट के बाद गुरुबख्श सिंह के परिजन अपने मन मुताबिक जेल वार्ड में कैदी को हर सुविधा दे रहे थे। वे मोबाइल लेकर भी जेल वार्ड में आ-जा रहे थे। घर का खाना और पीने के लिए मिनरल वाटर तक कैदी को परिजन उपलब्ध करा रहे थे।


Share Now