भिलाई में सामाजिक सरोकार और युवा नेतृत्व की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है…

Share Now

जहाँ एक ओर जनकल्याण के कार्यों की झलक दिखी, वहीं दूसरी ओर महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा मिली।

भिलाई के कोहका स्थित सर्व समाज कल्याण समिति कार्यालय में उस वक्त खास माहौल देखने को मिला…

जब भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का आत्मीय स्वागत किया गया।

समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू और उनकी टीम ने अतिथि का सम्मान करते हुए संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर अतिथि को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया और समाजहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की गई।

वहीं कार्यक्रम का एक और खास पहलू तब सामने आया…

जब कबीर वाटिका, बजरंग पारा कोहका में इंद्रजीत सिंह छोटू ने क्षेत्र की महिलाओं से आत्मीय मुलाकात की।

यहाँ महिलाओं ने सिलाई-कढ़ाई जैसे प्रशिक्षण के जरिए आत्मनिर्भर बनने की अपनी यात्रा साझा की।

महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर बनने के जज्बे को देख…

इंद्रजीत सिंह छोटू ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


Share Now