

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 1800 रुपए के लिए दो युवकों ने अपने ही दोस्त की जान ले ली। आरोप है कि राहुल कुर्मी (25) ने युवक के मोबाइल का फेस पासवर्ड बदल दिया था और जेब से पैसे निकाले थे। जिसके बाद नाराज नारायण यादव ने कपड़े से उसका गला घोंट दिया।
मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। गला घोंटने के बाद भी जब राहुल की सांस चल रही थी, तो इंद्रकुमार गबेल ने सिर पर ईंट मारकर उसे मौत के घाट उतारा। 28 मार्च की शाम घर के पास ही राहुल की लाश मिली। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।