बिलासपुर में महिला की आंख निकालकर हत्या..

Share Now

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बुजुर्ग महिला की आंख निकालकर हत्या कर दी गई। हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक अवैध संबंध की आशंका को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ था। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का शेख सलीम नाम के युवक से अफेयर है। 3 आरोपी तलवार लेकर शेख सलीम को मारने पहुंचे थे, लेकिन वह घर पर नहीं था।

इसके बाद आरोपियों ने घर के सदस्यों पर हमला कर दिया। जो सामने आया उन्हें मारा। हमले में घायल छात्रा ने बताया कि तलवार से गाय-बकरी की तरह लोगों को काटा। दादी का गला रेत कर आंख निकाल लिए। भाई का चेहरा कट गया है। चाची पर भी हमला किया।

वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद 3 आरोपियों ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। यह मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव का है।


Share Now