गर्लफ्रेंड को परेशान करने पर जिंदा दफनाया रायपुर में पाकिस्तानी मूल के युवक का मर्डर, सांस नली में मिट्टी फंसने से मौत, 5 अरेस्ट

Share Now

रायपुर में बॉयफ्रेंड ने उसकी प्रेमिका को परेशान करने वाले युवक को मारकर जिंदा जमीन में दफना दिया। लकड़ी से हमला करने पर युवक बेहोश हो गया था। आरोपी उसी हालत में युवक को माना से अभनपुरः ऑटो में लेकर गए, जहां खदान में जमीन खोदकर दफना दिया। घटना के 5 दिन बाद उसकी लाश मिली थी।

मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक पाकिस्तानी मूल का था, उसे भारतीय नागरिकता नहीं मिली थी। रायपुर में रहकर वह ठेकेदारी कर रहा था। पीएम रिपोर्ट में मुंह और सांस नली में मिट्टी जाने से मौत की पुष्टि हुई है।

मर्डर में गर्लफ्रेंड समेत 6 आरोपी शामिल है, पुलिस ने 5 को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक को अधमरी हालत में ऑटो से 40 किलोमीटर दूर लेकर गए थे। इस बीच 4 थानों से होकर गुजरे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

शदाणी दरबार का रहने वाला नितेश बत्रा (29) ठेकेदारी करता था। आरोपी श्याम सुंदर सोनी की माना में सब्जी दुकान है। श्याम का सावित्री साहू से अफेयर था। आरोप है कि नितेश सावित्री को परेशान करता था, उसे अक्सर फोन किया करता था।

16 मार्च की रात वह सावित्री के घर माना पहुंचा था। ठीक उसी टाइम श्याम भी पहुंचा और मेरी गर्लफ्रेंड को रोज परेशान करते हो बोलकर उससे झगड़ा करने लगा।

बहस के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। श्याम ने दुकान से अपने 2 कर्मचारी बुला लिए। तीनों ने मिलकर नितेश को खूब मारा। लकड़ी से सिर पर मारने से वह गंभीर घायल होकर बेहोश हो गया था। इसी अधमरी हालत में उसे ऑटो में बैठाकर ठिकाने लगाने अभनपुर ले गए और उसकी स्कूटी को बीच में पुलिया में फेंक दिया।

4 थानों से होकर गुजरे, पुलिस को भनक नहीं

इस दौरान आरोपी ऑटो से 4 थानों से होकर गुजरे। मुजगहन, माना, टिकरापारा और अभनपुर थाना होते हुए 35-40 किलोमीटर सफर कर नितेश को लेकर के भरेंगाभाटा गांव पहुंचे।


Share Now