BY : Dr Pranjal Yadav



भिलाई।चौहान ऑटोमोबाइल एवं भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त प्रयासों से शहर में “गो इलेक्ट्रिक भिलाई” नामक एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य भिलाई को प्रदूषण मुक्त, बेहतर वायु गुणवत्ता वाला एवं शोर रहित शहर बनाने का संदेश देना है।
चेम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए प्रेरित करने हेतु शुरू किया गया है। इसका लक्ष्य न केवल भिलाई, बल्कि पूरे देश को प्रदूषण से मुक्त बनाने की दिशा में जागरूकता फैलाना है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान इलेक्ट्रिक कारों की गुणवत्ता, उपयोगिता एवं आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही नागरिकों को इलेक्ट्रिक वाहनों के शांत एवं सहज संचालन का अनुभव कराने के लिए टेस्ट ड्राइव की विशेष व्यवस्था भी की गई है।

यह कार्यक्रम 7 अप्रैल, मंगलवार को शाम 4 बजे, होटल इम्पीरियल, भिलाई में आयोजित होगा।
अजय भसीन ने शहर के नागरिकों, व्यापारियों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पहल का हिस्सा बनने और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।