भिलाई कैंप-2 तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, SDRF ने दलदल से निकाला शव

Share Now

भिलाई के कैंप-2 स्थित तालाब में बुधवार को नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति तालाब में नहा रहा था, तभी वह बीच तालाब में गहरे पानी और दलदली हिस्से में फंसकर डूब गया।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मामले की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

रात होने तक लगातार तलाश की गई, लेकिन अंधेरा बढ़ने और हालात मुश्किल होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा।

गुरुवार सुबह एक बार फिर से एसडीआरएफ टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तालाब के बीच दलदली हिस्से में व्यक्ति का शव धंसा हुआ मिला।

छावनी पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Share Now