
यह मामला भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन कैंटीन से जुड़ा है,जहां काम करने वाले कुक अजय प्रजापति ने आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 8 बजे अजय शराब के नशे में घर पहुंचा था,जहां पत्नी से उसकी कहासुनी हुई…इसके बाद वह घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा।

रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सेक्टर 4 के सड़क नंबर 36 के पीछे एक पेड़ पर लटकती हुई लाश देखी…जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला की मोर्चरी में रखवाया है।पोस्टमार्टम के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

