
जी हां… शहर के व्यापार विहार स्थित मालधक्का इलाके में डुप्लीकेट सिगरेट सप्लाई रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है।
दिल्ली से पहुंची ITC Limited की टीम ने ग्राहक बनकर कार्रवाई की… और नकली सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ ली।
बताया जा रहा है कि एक कारोबारी के पास से करीब 5 लाख रुपये कीमत की 4 कार्टून सिगरेट बरामद की गई है।
आरोप है कि यही कारोबारी शहर के छोटे-बड़े दुकानदारों को थोक में नकली सिगरेट सप्लाई कर रहा था।

जांच के दौरान टीम ने पान ठेलों और दुकानों से सैंपल लिए… जहां बिक रही सिगरेट नकली पाई गई।
अब सवाल ये है…
क्या बिलासपुर में लंबे समय से चल रहा था नकली सिगरेट का नेटवर्क?
और कितने लोग इस खेल में शामिल हैं?
फिलहाल मामला Civil Lines Police Station क्षेत्र का है… और आगे की जांच जारी है।