फर्जी पत्र, AI फोटो और 5 लाख की डिमांड… गुरमीत वाधवा ने खड़े किए बड़े सवाल!

Share Now

छत्तीसगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां गुरमीत सिंह वाधवा नाम के व्यक्ति ने सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, आरोप है कि इस व्यक्ति ने मुख्य सचिव विकास शील को एक ऐसा पत्र सौंपा, जिसमें दावा किया गया कि यह पत्र राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा से जुड़ा हुआ है। पत्र में प्रदेश के कई अस्पतालों की जांच कराने की मांग बताई गई थी।

बताया जा रहा है कि पत्र बिना गहन सत्यापन के आगे अधिकारियों तक पहुंचा और फिर स्वास्थ्य विभाग स्तर तक फॉरवर्ड हो गया। इसके बाद प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे कि आखिर बिना जांच के ऐसे दस्तावेज आगे कैसे बढ़े।

मामला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि गुरमीत सिंह वाधवा भिलाई के प्रतिष्ठित SBS Hospital पहुंचे और वहां 5 लाख रुपये की मांग की। शिकायत के बाद मामला दर्ज हुआ, लेकिन आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

सबसे बड़ा सवाल उन तस्वीरों को लेकर उठ रहा है, जिनमें आरोपी खुद को बड़े नेताओं के साथ दिखाता नजर आता है। सूत्रों के अनुसार, इन तस्वीरों की जांच में कई असमानताएं सामने आई हैं। चेहरों की बनावट, बैकग्राउंड और अन्य विजुअल संकेतों को देखकर आशंका जताई जा रही है कि ये तस्वीरें AI Generated या एडिटेड हो सकती हैं।

फर्जी पत्र, AI फोटो और 5 लाख की डिमांड… गुरमीत वाधवा ने खड़े किए बड़े सवाल!साबित होता है, तो यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि सिस्टम को गुमराह करने की गंभीर साजिश मानी जाएगी। अब सबकी नजर जांच एजेंसियों पर है कि आखिर सच क्या है।


Share Now