
भिलाई के कैंप-1 स्थित प्रवास आंध्रपाठशाला, वृंदानगर में आज महिला स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ किया गया। यह पहल सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, कौशल विकास से जोड़ने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
इस केंद्र में महिलाओं को दोना-पत्तल निर्माण, रुई बाती, वाइपर, मोप, झोला निर्माण, सिलाई, कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर से जुड़े कार्यों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपने हुनर से रोजगार प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में समाज के कई वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, माताएं, बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। आदर्श नगर, कैंप-1, अर्जुन नगर, स्टील नगर और वृंदानगर से सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य और सफल बना दिया।
यह केंद्र महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।