


दुर्ग पुलिस के ऑपरेशन विश्वास के तहत सुपेला थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। देर रात जुनवानी स्थित लिस्टोमेनिया किचन एंड क्लब में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा।
जांच के दौरान क्लब संचालन का तय समय समाप्त होने के बाद भी ग्राहकों को चोरी-छिपे बीयर उपलब्ध कराई जा रही थी। पुलिस ने मौके से 64 बोतल बीयर जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 12 हजार 800 रुपये बताई जा रही है।
मामले में क्लब संचालक संजय गुप्ता को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। दुर्ग पुलिस ने साफ कहा है कि अवैध शराब कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।