छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के संरक्षक बने इंद्रजीत सिंह छोटू, खिलाड़ियों को मिलेगा नया संबल 

Share Now

भिलाई सेक्टर-6 में आयोजित 26वीं छत्तीसगढ़ स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस खास अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंद्रजीत सिंह छोटू शामिल हुए, जहां उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन ने इंद्रजीत सिंह छोटू को संरक्षक नियुक्त किया। इस सम्मान के लिए उन्होंने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों में अपार क्षमता है और सही मार्गदर्शन मिलने पर वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण साहू, कोषाध्यक्ष संतोष देवांगन सहित कई पदाधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


Share Now