

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए भिलाई में एक बड़ी पहल होने जा रही है…
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में पहली बार शुरू होने जा रहा है ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’…
जहां महिलाओं और बालिकाओं को एक ही छत के नीचे मिलेगी कानूनी मदद, पुलिस सहायता, इलाज, काउंसलिंग और सुरक्षित आश्रय की सुविधा…
इस सेंटर का उद्घाटन 9 मई को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा किया जाएगा…
देखिए ये खास रिपोर्ट…”

भिलाई नगर में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता को लेकर एक नई शुरुआत होने जा रही है।
फरीद नगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास तैयार किया गया ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ अब महिलाओं के लिए सहारा बनेगा।
यह भिलाई का पहला ऐसा सेंटर होगा, जहां पीड़ित महिलाओं को एक ही जगह पर हर जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी।”

घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह और मानव तस्करी जैसी घटनाओं से पीड़ित महिलाओं को यहां तुरंत सहायता मिलेगी।
सेंटर में कानूनी सलाह, पुलिस सहायता, मेडिकल सुविधा, मनोवैज्ञानिक परामर्श और अस्थायी आश्रय जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
यानी संकट में घिरी महिलाओं को अब अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।”