IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़! बेमेतरा में 10 आरोपी गिरफ्तार

Share Now

आईपीएल के रोमांच के बीच बेमेतरा में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है…
सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है…
आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के मोबाइल और नगदी रकम भी जब्त की गई है…
पुलिस का दावा है कि मोबाइल के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेला और खिलाया जा रहा था…
देखिए ये खास रिपोर्ट…”

बेमेतरा पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चला रही है।
इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई की है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बीटीआई ग्राउंड कोबिया इलाके में रेड कार्रवाई की, जहां आरोपी महेंद्र सोनी को मोबाइल के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाते रंगे हाथ पकड़ा गया।”


Share Now