रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है…‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत साइबर और कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में रेड कर पांच सट्टा कारोबारियों को गिरफ्तार किया है…कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये की नगदी, मोबाइल फोन और डिजिटल सबूत भी जब्त किए गए हैं…देखिए ये रिपोर्ट…”

Share Now

रायगढ़ पुलिस लगातार ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क पर शिकंजा कस रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने शहर के तीन अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर पांच सक्रिय सट्टा कारोबारियों को गिरफ्तार किया।”

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख 70 हजार रुपये नगद, नोट गिनने की मशीन और महंगे मोबाइल फोन जब्त किए गए।
पुलिस के मुताबिक कुल मिलाकर करीब 4 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
जांच में मोबाइल फोन से ऑनलाइन बेटिंग आईडी, व्हाट्सएप चैट, यूपीआई ट्रांजैक्शन और लेन-देन से जुड़े डिजिटल सबूत भी मिले हैं।”

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित किया जा रहा है।
पहली कार्रवाई कोतरारोड बायपास स्थित एक ऑफिस में की गई, जहां आरोपी साकेत सिंघानिया को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया।
पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके बाद अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की गई।”


Share Now