यूनियन भवन के सामने डोम शेड निर्माण का भूमि पूजन, क्षेत्र को मिलेगी नई सुविधा

Share Now

अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को एक नई गति मिली है। यूनियन भवन के सामने डोम शेड निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अहिवारा विधानसभा प्रतिनिधि सतीश साहू, इन्द्रजीत सिंह “छोटू भैया”, सर्व समाज कल्याण समिति के सदस्य और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य के सफल और शीघ्र पूर्ण होने की कामना की। उपस्थित जनों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शुभकामनाएं दीं।

बताया जा रहा है कि डोम शेड के निर्माण से क्षेत्रवासियों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।


Share Now