
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से शादी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
23 जून को कोसमंदा गांव में बारात पहुंची, लेकिन जैसे ही दूल्हा पूजा के लिए मंडप में पहुंचा, दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि दूल्हा शराब के नशे में इतना धुत था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। दुल्हन ने नाराज़ होकर दूल्हे को थप्पड़ भी जड़ दिए, जिसके बाद मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।

पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही और बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई।
बताया जा रहा है कि इस फैसले के बाद दुल्हन के साहस की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। वहीं, कुछ रिपोर्टों के अनुसार स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने भी उसके निर्णय की प्रशंसा की है।
ऐसे ही छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए ‘छत्तीसगढ़ टाइम्स’ के साथ।