ओडिशा के पुरी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के दौरान अचानक मची भगदड़ ने श्रद्धालुओं की आस्था के इस महापर्व को मातम में बदल दिया।

Share Now

मिली जानकारी के अनुसार, भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचे थे। शाम करीब 5 बजे पाहिंडी अनुष्ठान के दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हुई और कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

घटना के समय पुरी में तेज बारिश भी हो रही थी। भारी भीड़ और अव्यवस्था के बीच कई श्रद्धालुओं का दम घुटने लगा। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं स्वयंसेवकों और राहत दल ने लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

बताया जा रहा है कि पहले दिन रथयात्रा कुछ ही दूरी तय कर सकी, जिसके बाद यात्रा को रोक दिया गया। अब रथयात्रा अगले दिन दोबारा शुरू की जाएगी

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस घटना ने एक बार फिर बड़े धार्मिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन की चुनौती को सामने ला दिया है।


Share Now