
दरअसल, शुक्रवार को सुपेला अंडरब्रिज के बाहर लगे विज्ञापन के लोहे के स्ट्रक्चर का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे खड़ी कार पर गिर गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद प्रशासन और संबंधित एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं। शनिवार से क्षतिग्रस्त स्ट्रक्चर को हटाने और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। इसी वजह से एहतियात के तौर पर सुपेला अंडरब्रिज को अस्थायी रूप से बंद रखा गया है।
उधर, अंडरब्रिज बंद होने से बड़ी संख्या में वाहन चालक प्रियदर्शिनी अंडरब्रिज, नेहरू नगर अंडरब्रिज और पावर हाउस अंडरब्रिज का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके कारण इन मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है।
