
बिलासपुर में सरकारी शराब दुकान पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। सोमवार तड़के करीब पांच नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर दो सुरक्षा गार्डों को बंधक बना लिया। विरोध करने पर एक गार्ड पर चाकू से हमला किया गया और दोनों के साथ मारपीट भी की गई।

इसके बाद बदमाशों ने दुकान का लॉकर तोड़ने और आग लगाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। आखिर में वे करीब 27 हजार रुपये नकद, शराब की दो पेटियां, गार्ड का मोबाइल और सीसीटीवी का डीवीआर लेकर फरार हो गए। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।