वीडियो में सलमान खान का वही एनर्जेटिक अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे उनके फैंस हमेशा पसंद करते हैं। डांस के दौरान आसपास मौजूद लोग जमकर चीयर करते और सीटियां बजाते नजर आ रहे हैं।





वीडियो में सलमान ने डेनिम जींस और नीली टी-शर्ट के साथ ब्राउन जैकेट और फेडोरा हैट पहनी हुई है, जिसमें उनका लुक काफी स्टाइलिश नजर आ रहा है।
दरअसल, यह वीडियो अभिनेता सोहेल खान की पार्टी का बताया जा रहा है। रियलिटी शो ‘आलायंस’ के खत्म होने के बाद सोहेल खान ने मुंबई में एक सक्सेस पार्टी रखी थी, जिसमें सलमान खान भी पहुंचे थे।

पार्टी में एंट्री के दौरान सलमान खान ने पैपराजी को हाथ उठाकर शांत रहने का इशारा भी किया और इसके बाद उनका डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
हालांकि, वीडियो कब और किस जगह का है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन सलमान के इस अंदाज ने एक बार फिर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।