56 इंच के ‘छोटे बंदर’ पर भूपेश बघेल का तंज, हरेली पर गरमाई सियासत!”

Share Now

छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बंगले पर परिवार और कांग्रेस नेताओं के साथ पारंपरिक तरीके से हरेली तिहार मनाया। इस दौरान उन्होंने कृषि औजारों और पशुधन की पूजा की।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर चल रहे “56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र” वाले पोस्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस काम को वे लोग नहीं कर पाए, उसे बच्चों ने कर दिखाया।

भूपेश बघेल ने हरेली तिहार को छत्तीसगढ़ की परंपरा और किसानों से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार बताते हुए सरकार पर भी निशाना साधा। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस परंपरा को खत्म किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरेली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और किसान जीवन से जुड़ी पहचान है, जिसे सभी लोग मिलकर मनाते हैं।

अब भूपेश बघेल के इस बयान के बाद सवाल यही है—हरेली की परंपरा पर सियासत क्यों? और क्या छत्तीसगढ़ की संस्कृति को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है?


Share Now