धमतरी के बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है।

Share Now

धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र के मोयना गांव में हुए इस हत्याकांड में अदालत ने 5 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। फैसला सुनते ही मृतकों के परिवारों का गुस्सा सामने आ गया और उन्होंने आरोपियों को फांसी देने की मांग की।

दरअसल, मामला 11 अगस्त 2025 की रात का है। पांच युवक कार से धमतरी घूमने निकले थे और मोयना गांव के पास स्थित अन्नपूर्णा ढाबे पर रुके। वहां कुछ लोगों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

इसी दौरान विवाद बढ़ा और मुख्य आरोपी गोपी दीवान ने चाकू से आलोक सिंह ठाकुर, नितिन टांडी और सुरेश निहाल पर हमला कर दिया। हमले में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच में कुल 8 आरोपी सामने आए, जिनमें 5 बालिग और 3 नाबालिग बताए गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

अब कोर्ट ने 5 बालिग आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

लेकिन फैसला आने के बाद मृतकों के परिजनों में नाराजगी दिखी। उनका कहना है कि उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं और तीन परिवारों ने अपने बेटे खोए हैं, इसलिए आरोपियों को उम्रकैद नहीं बल्कि फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

परिजनों ने कोर्ट के फैसले के खिलाफ आगे अपील करने की बात कही है।

तीन दोस्तों की हत्या… 5 आरोपियों को उम्रकैद… लेकिन परिवार फांसी की मांग पर अड़ा है। अब इस मामले में आगे क्या होगा, इस पर सभी की नजर रहेगी।


Share Now