MDMA ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Share Now

BY : VIKAS SINHA (RAIPUR)

न्यू ईयर ईव के मद्देनजर राजधानी रायपुर में होने वाली हाई-प्रोफाइल पार्टियों में एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स की सप्लाई करने वाले एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इवेंट ऑर्गेनाइजर, नागपुर के तस्कर और स्थानीय सप्लायर सहित कुल 5 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में एक विधि के साथ संघर्षरत बालिका भी शामिल पाई गई है। यह कार्रवाई रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत की गई है। अभियान का उद्देश्य नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खरीदी-बिक्री पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाना है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा और क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी सचिन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पराग बरछा, नागपुर निवासी शुभम सहित तीन और आरोपी गिरफ्तार किए गए है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी आरोपियों के पास से कुल 10 ग्राम ड्रग्स बरामद किया गया है। इस पूरे मामले का खुलासा स्वयं लाल उम्मेद सिंह द्वारा प्रेसवार्ता में किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो 17 सेकेंड का है, जिसमें एक युवक मोबाइल पर बात करता दिखाई दे रहा है, जबकि युवती वीडियो बनाते हुए गाली-गलौज करती नजर आ रही है। वीडियो में टेबल पर मोबाइल फोन, नकदी और ड्रग्स की लगभग 19 लाइनें साफ दिखाई दे रही हैं। इन लाइनों के पास एक क्रेडिट कार्ड भी रखा

हुआ नजर आता है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ड्रग्स को लाइन में खींचने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया। पुलिस को आशंका है कि यह ड्रग्स एमडीएमए है।

वरण अपार्टमेंट में रेड, रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

Advertisement

दिनांक 23 दिसंबर 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के वरण अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट में कुछ लोग एमडीएमए ड्रग्स रखकर सप्लाई की तैयारी कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त पुलिस टीम ने फ्लैट को चिन्हांकित कर दबिश दी। रेड के दौरान फ्लैट में चार पुरुष और एक युवती मौजूद मिली। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पराग बरछा उर्फ रघु, शुभम राजूधावड़े, अमन शर्मा और शुभम सिंघनापुरे उर्फ आर्यन बताए, जबकि युवती विधि के साथ संघर्षरत बालिका पाई गई। तलाशी के दौरान सभी के कब्जे से कुल 10 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, 20 हजार रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये आंकी गई है।

Advertisement

नागपुर से रायपुर तक फैला था नेटवर्क पूछताछ में खुलासा हुआ कि शुभम राजूधावड़े नागपुर (महाराष्ट्र) से एमडीएमए ड्रग्स की खेप रायपुर लाता था। वहीं पराग बरछा उर्फ रघु रायपुर में एमडीएमए ड्रग्स का मुख्य सप्लायर है। आरोपी न्यू ईयर ईव के मौके पर बड़े होटलों और फार्म हाउसों में आयोजित पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि न्यू राजेन्द्र नगर स्थित शुभम सिंघनापुरे उर्फ आर्यन के फ्लैट को ड्रग्स के अस्थायी स्टोरेज और सप्लाई पॉइंट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। आरोपी अमन शर्मा और विधि के साथ संघर्षरत बालिका सप्लाई चेन में सहयोग कर रहे थे। इसके अलावा इवेंट ऑर्गेनाइजर ऋषभ सिंह राजपूत और मोहम्मद माजिद को ड्रग्स सप्लाई किए जाने की तैयारी थी, जिनकी भूमिका की जांच जारी है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 286/25 के तहत धारा 21(बी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क पर END TO END जांच की जा रही है ताकि सप्लाई चेन से जुड़े सभी लोगों को गिरफ्तार किया जा सके।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

Advertisement

इस ड्रग्स सिंडिकेट में शामिल कुछ अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

संयुक्त टीम की अहम भूमिका

इस बड़ी कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा (थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर), एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह सहित कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नए साल के मौके पर नशे और अपराध के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि न्यू ईयर ईव के नाम पर होने वाली ड्रग्स पार्टियों पर प्रशासन की कड़ी नजर है और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *