दुर्ग में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू फहराया तिरंगाः मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया, स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर दी प्रस्तुतियां….

Share Now

Advertisement

BY : Pranjal Yadav

दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड की सलामी ली। साथ ही मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया, जिसमें प्रदेश के विकास, सुशासन, सामाजिक समरसता और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

Advertisement



इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके त्याग और बलिदान को याद किया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों की ओर से देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी गई।

बेहतर कार्य करने वाले पुरस्कृत

इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 83 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशासन के अनुसार, ये वे लोग हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। इसमें राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

Advertisement

भिलाई नगर निगम में भी मनाया गया गणतंत्र दिवस

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में भी गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। निगम मुख्य कार्यालय में सुबह 8 बजे महापौर नीरज पाल की उपस्थिति में निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय झंडा फराया। वहीं महापौर यूनियन कार्यालय में झंडारोहण किया गया।

देवेंद्र यादव फहराया तिरंगा

शहर के अलग-अलग प्रमुख स्थलों पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 9 बजे खुर्सीपार चौक और 10.30 बजे शहीद पार्क में विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। वहीं, 9.30 बजे नेहरू नगर चौक और 10 बजे लोकंगन वैशाली नगर में विधायक रिकेश सेन और महापौर नीरज पाल की मौजूदगी में तिरंगा फहराया।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *