BY : Pranjal Yadav

नेहरु नगर से दुर्ग जाने वाले रास्ते में फिल्टर प्लांट के पास बीते कई महीनों से बैरिगेट लगा हुआ है। रोड पर पानी भी जमा रहता है। इस वजह से वाहनों के आवाजाही में समस्या आती है। पाइप में लीकेज होने के कारण संभवतः पानी बहता रहता है।

दोनों समस्याओं की बड़ी वजह सिर्फ लीकेज है। जिसे आज तक नहीं सुधारा गया है। दिनभर जिम्मेदारों की गाड़ियां सामने से गुजरती है। इसके बाद भी किसी का ध्यान समस्या को दूर करने में नहीं जा रहा है। स्टेट हाईवे होने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

