स्कूल में बच्चों का खतरनाक खेल, ब्लेड-पिन से काटे हाथः एक दूसरे को दिए टास्क, 35 छात्रों के हाथों पर गहरे निशान, प्रिंसिपल को नोटिस..

Share Now

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मिडिल स्कूल के 35 बच्चों ने ब्लेड, पिन और कांटो से अपने हाथ काट लिए। घटना 18 फरवरी की है। स्कूल प्रबंधन को अचानक सभी बच्चों के हाथ कटे पीटे दिखे तो तुरंत डॉक्टरों की टीम बुलाई गई थी। जहां जांच में 6वीं 8वीं के बच्चों के हाथों पर ब्लेड या पिन से बने गहरे निशान देखे गए हैं।

मामला कुरूद ब्लॉक के दहदहा गांव स्थित शासकीय माध्यमिक शाला का है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बच्चों ने खेल खेल में एक दूसरे को टास्क दिया था। जिसके बाद सभी ने बबूल के कांटे, ब्लेड और पिन से हाथ काटे। हालांकि इस बात पर अभी जांच जारी है।


इधर, डीईओ अभय जायसवाल ने इस मामले में प्राचार्य और प्रधान पाठक को नोटिस जारी करते हुए 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है। प्रशासन ने शुरुआती तौर पर स्पष्ट किया है कि यह घटना नशा, अंधविश्वास या काला जादू से संबंधित नहीं है, बल्कि बच्चों ने एक-दूसरे को देखकर ऐसा किया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *