
छत्तीसगढ़ के ग्राम कसौंदा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अभियान के माध्यम से भाजपा ने अपनी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे आम जनता तक पहुंचाई। इसमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री चेतन लाल साहू उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के प्रभारी तुलसीराम साहू ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनपद सदस्य श्री कौशल किशोर साहू, चुरामन लाल साहू, गुरु नारायण साहू, नेमचंद साहू, संतोष साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
भाजपा के इस अभियान का उद्देश्य है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर जरूरतमंद तक जानकारी सटीक रूप से पहुंचाई जा सके।