
उतई थाना क्षेत्र में पाँच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में आज शाम 4 बजे उतई नगर में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
यह विरोध प्रदर्शन मिनी माता चौक, उतई में आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में लोग प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

प्रदर्शन के दौरान गृहमंत्री Vijay Sharma का पुतला दहन भी किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं अब गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि उतई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है, जो अपराधों को बढ़ावा देने का एक बड़ा कारण है।

इसी मुद्दे को लेकर प्रशासन से अवैध शराब पर तुरंत रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के तहत सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
