

भिलाई नगर में 12 अप्रैल 2026 को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में, नगर निगम के पूर्व सभापति और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र अरोरा ने विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला। अरोरा ने एमएमएस प्रकरण को लेकर विधायक की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि देवेंद्र यादव झूठ बोलने में माहिर हैं और इस पूरे मामले में सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।”उन्होंने दावा किया कि अगर विधायक को जांच एजेंसियों पर भरोसा होता,तो वे समय पर पुलिस के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराते।

अरोरा ने खुलासा किया कि—👉 पुलिस द्वारा लगातार 8 बार नोटिस दिए जाने के बावजूद विधायक जांच में शामिल नहीं हुए।👉 वे 9वें नोटिस पर जाकर बयान देने पहुंचे, जो कई सवाल खड़े करता है।
राजेंद्र अरोरा ने यह भी पूछा कि— आखिर वह जांच रिपोर्ट कहां है, जिसके आधार पर विधायक ने एमएमएस को फर्जी बताया?👉 वह जांच किस एजेंसी से कराई गई?👉 और उसकी प्रमाणिकता क्या है?
इस पूरे मामले को लेकर अब राजनीति गरमा गई है,और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो चुकी है।अब देखना होगा कि इस विवाद में आगे क्या नया मोड़ आता है…
