दुर्ग में खेल का जुनून चरम पर… और मैदान में दिखा दम, जोश और जीत का जज़्बा!”

Share Now

दुर्ग, 14 अप्रैल 2026 — जिला हॉकी संघ दुर्ग द्वारा आयोजित एकता कप हॉकी प्रतियोगिता 2026 में खेल और सम्मान का शानदार संगम देखने को मिला। यह अखिल भारतीय 7 ए-साइड रात्रिकालीन टूर्नामेंट इन दिनों शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।”

प्रतियोगिता के पांचवें मुकाबले में HTC टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए DHA कोरबा को 5-0 से करारी शिकस्त दी।

मैदान में HTC के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी इंद्रजीत सिंह उपस्थित रहे।

उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और कहा —

‘खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।’”

कार्यक्रम के दौरान जिला हॉकी संघ दुर्ग ने इंद्रजीत सिंह को संघ का संरक्षक नियुक्त कर सम्मानित किया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि वे खिलाड़ियों और खेल के विकास के लिए हर संभव सहयोग करते रहेंगे।”


Share Now